हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए चुनाव तीन जुलाई की सुबह 11 बजे से दोपहर तीन बजे तक होगा। ऐसे में सभी प्रत्याशियों ने तैयारियां शुरु कर दी है। जिला पंचायत अध्यक्ष पद के प्रत्याशी अपने प्रचार व अन्य कार्यों में चार लाख रुपए तक खर्च कर सकेंगे।
प्रत्याशियों के लिए खर्च की अधिकतम राशि चार लाख रुपए है। बता दें कि हापुड़ जिला पंचायत अध्यक्ष का पद पिछड़ा वर्ग महिला के लिए आरक्षित है जिसके लिए जमानत राशि पांच हजार रुपए है। नामांकन 26 जून की सुबह 11 बजे से दोपहर तीन बजे तक होगा जिसके बाद नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। नाम वापसी की प्रक्रिया 29 जून को सुबह 11 बजे से दोपहर तीन बजे तक होगी। तीन जुलाई की सुबह 11 बजे से दोपहर तीन बजे तक मतदान होगा जिसके बाद मतगणना की जाएगी।
प्रॉपर्टी में इन्वेस्ट करने का सही समय , पाएँ 12.9 लाख में प्लॉट वो भी HPDA approved, 90% लोन सुविधा, Call 9540030099





























