हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की पॉश कॉलोनी में से एक श्रीनगर में दो ऐसे पड़ोसी हैं जिन्हें महाराष्ट्र पुलिस हापुड़ आकर अपने साथ ले गई। हालांकि यह दोनों पड़ोसी अलग-अलग कारोबार से जुड़े हैं जो कि नकली आईटम बनाने और बेचने के आरोप में गिरफ्तार किए गए थे। बता दें कि इनमें से एक ने अपना घर हापुड़ की आवास विकास कॉलोनी में बना लिया है।
श्रीनगर में रहता है सर्राफ:
हापुड़ की श्रीनगर कॉलोनी निवासी सर्राफ के खिलाफ महाराष्ट्र पुलिस ने इसी साल 26 जनवरी को नकली जेवर बेचने के आरोप में जनपद सोलापुर के थाना मोहेल में मुकद्दमा दर्ज किया था जिसके बाद पुलिस चार फरवरी को हापुड़ आई और सर्राफ व उसके साथी को उठाकर अपने साथ ले गई। सर्राफ पर आरोप है कि उसने दो करोड़ रुपए के नकली जेवरों पर हॉलमार्क लगाकर 22 कैरेट के बताकर बेचे थे जिसपर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया था।
पड़ोसी भी आया शिकंजे में:
वहीं सर्राफ का पड़ोसी रह चुका दवा निर्माता भी महाराष्ट्र पुलिस के शिकंजे में फंस चुका है। दवा निर्माता पर नकली दवाएं बनाकर दूर-दूर तक बेचने का आरोप है। आरोप है कि दवा निर्माता इन दवाओं को अपनी धीरखेड़ा इंडस्ट्रियल एरिया में स्थित फैक्ट्री में बनाता था और महाराष्ट्र समेत कई राज्यों में सप्लाई करता था। मामले में महाराष्ट्र की मुंबई के थाना समतानगर पुलिस धीरखेड़ा पहुंची और आरोपी को अपने साथ ले गई।
दवा विक्रेता ने बनाया आवास विकास में घर:
बता दें कि दोनों पहले पड़ोसी रह चुके हैं लेकिन कुछ समय पहले ही दवा निर्माता ने अपना मकान हापुड़ की आवास विकास कॉलोनी में बना लिया। महाराष्ट्र पुलिस के आरोपों के मुताबिक दोनों ही कालेधंधे में लिप्त हैं और एक-दूसरे के पड़ोसी रह चुके हैं।
प्रॉपर्टी में इन्वेस्ट करने का सही समय , पाएँ 12.9 लाख में प्लॉट वो भी HPDA approved, 90% लोन सुविधा, Call 9540030099

























