हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ से उत्तराखंड आने जाने वाले यात्रियों के लिए एक अच्छी खबर है। हापुड़ डिपो ने एक बड़ा फैसला लिया है। हापुड़ से हरिद्वार तक डिपो द्वारा बसों का संचालन शुरु हो गया है। सुबह 6 बजे से हापुड़ के रेलवे स्टेशन से हरिद्वार के लिए यात्रियों को बस मिलेगी। वहीं यात्री चाहे तो बस अड्डे से भी बस ले सकते हैं। हालांकि कोरोना गाइडलाइन के चलते यह सुविधा उत्तराखंड बॉर्डर तक ही मिलेगी। बता दें कि डिपो की सभी 110 बसों का संचालन विभिन्न रुटों पर शुरु हो गया है।
ये भी पढ़ें: हापुड़ का संदीप मिश्रा ग्रेटर नोएडा में करता था नकली सॉल्ट सप्लाई:
ताज़ी सब्जियों की कार्ट घर बुलाएं, बाजार भाव पर सब्जियां पाए. Dekhbuy को कॉल करें: 8650607033
























