
वैदिक सनातन ज्योतिष कर्मकाण्ड महासभा ट्रस्ट के अध्यक्ष ज्योतिर्विद पंडित सुबोध पाण्डेय ने छोटी दीपावली के पावन पर्व पर वैदिक मंत्रोच्चार के साथ किया लक्ष्मी-गणेश पूजन
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): दिक सनातन ज्योतिष कर्मकाण्ड महासभा ट्रस्ट (रजि.) के अध्यक्ष ज्योतिर्विद पंडित सुबोध पाण्डेय ने बताया कि हापुड़ की देवलोक कॉलोनी स्थित लाल कोठी पर प्लाईवुड व्यापारी संजय गर्ग के निवास पर दीपावली के पावन अवसर पर विशेष पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर संजय गर्ग, विजय लक्ष्मी गर्ग (सोनू गर्ग), अनमोल गर्ग एवं श्रद्धा गर्ग के यहां ज्योतिर्विद पंडित सुबोध पाण्डेय ने वैदिक विधि-विधान एवं मंत्रोच्चार के साथ श्री गणेश जी, मां लक्ष्मी, भगवान कुबेर, मां सरस्वती एवं श्री हनुमान जी का विधिवत पूजन-अर्चन संपन्न कराया।
पूजन के दौरान राष्ट्र कल्याण ,सुख-समृद्धि, धन-धान्य, व्यापार में उन्नति, परिवार की खुशहाली एवं सर्वमंगल की कामना करते हुए वैदिक मंत्रों के साथ पूजा-अर्चना की गई। उन्होंने दीपावली पर्व के आध्यात्मिक एवं धार्मिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए सभी को धर्म, सदाचार एवं सनातन परंपराओं का पालन करने का संदेश दिया। इस अवसर पर डॉ.ऋचा गर्ग,रुद्रांश गर्ग सहित परिवार के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
Admission open (2026-27)
S.A International School
Call- 9258003065
Email-id stasfee.internationalschool@gmail.com




























