हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की त्यागीनगर में बिजली का खंबा घर का सहारा लेकर खड़ा है। बैसाखी के सहारे खड़ा यह खंबा कभी भी जानलेवा साबित हो सकता है। बता दें कि हापुड़ की शेर वाली कोठी के बराबर वाली गली में त्यागीनगर के निवासी सतीश चंद्र गर्ग इस मकान में रहते हैं। उन्होंने बताया कि कई वर्ष पहले यह खंबा जब लगा था तो सीधा था लेकिन अब यह एक ओर झुकता जा रहा है जिससे घर पर करंट आने का डर बना रहता है। बारिश के मौसम में सतीश अपने परिवार के साथ खौफ के साए में रहते हैं क्योंकि इन तारों से कभी भी करंट उतरने का डर बना रहता है। पिछले कई दिनों से बिजली के खंबों और तारों से जुड़ी कई शिकयतें सामने आ रही है। लेकिन लापरवाह कर्मचारी कार्य करने को तैयार नहीं है। सवाल यह है कि समय पर वेतन लेने वाले इन अधिकारी व कर्मचारियों के खिलाफ कोई बड़ा एक्शन क्यों नहीं होता है?
Healthians Lab दे रहे हैं Routine Test पर 30% की छूट:


























