
बहादुरगढ़ के गंदूंगला गांव का जलवा! किसान के दो साल के मुर्रा भैंसे ने जीता प्रथम पुरस्कार
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): अगर पशुपालन का शौक हो और लगन सच्ची हो, तो पहचान दूर-दूर तक फैल जाती है। कुछ ऐसा ही कर दिखाया है बहादुरगढ़ क्षेत्र के गंदूंगला गांव के रहने वाले गौरव उर्फ पप्पू चौधरी ने! सरदार वल्लभभाई पटेल यूनिवर्सिटी में आयोजित अच्छी नस्ल के पशुओं के प्रदर्शनी मेले में गंदूंगला गांव के इस भैंसे ने महफिल ही लूट ली! इस मेले में आसपास के कई जनपदों से किसानों ने अपने शानदार पशुओं के साथ हिस्सा लिया था, लेकिन बाजी मारी गौरव के दो वर्षीय मुर्रा नस्ल के भैंसे ने, जिसे प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार से नवाजा गया।
सबसे खास बात तो यह है कि पप्पू के इस भैंसे के अभी दांत भी नहीं निकले हैं, और कम उम्र में ही इसकी लंबाई 5 फीट 2 इंच तक पहुंच चुकी है! इस शानदार कामयाबी के पीछे है बेहतरीन देखभाल है। पशुपालक पप्पू ने बताया कि वह अपने इस चहेते भैंसे को चने, दूध और मेवे जैसी ताकतवर और पौष्टिक खुराक देते हैं। इसी बेहतरीन खान-पान और शानदार बनावट के चलते इस मुर्रा भैंसे ने मेला में पहला स्थान हासिल कर इलाके का नाम रोशन कर दिया है!”
वाहन का बीमा कराने पर पाएं 5% कैशबैक: 9720669699 || #Insurance #Car #Bike #Bus #Truck


























