
गाजियाबाद में पढ़ रहे जनपद हापुड़ के दो छात्रों में डेंगू की पुष्टि
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के दो छात्रों में डेंगू की पुष्टि हुई है जो गाजियाबाद में पढ़ाई कर रहे हैं। संक्रमित पाए गए दोनों छात्र मूल रूप से हापुड़ के रहने वाले हैं और वर्तमान में गाजियाबाद में रहकर पढ़ाई कर रहे हैं। प्राइवेट लैब से आई रिपोर्ट में डेंगू की पुष्टि होने के बाद दोनों छात्र परिजनों की देखरेख में घर पर ही अपना इलाज करवा रहे हैं।
मौसम में लगातार हो रहे बदलाव के चलते पहले से ही वायरल और बुखार के मरीजों की संख्या बढ़ रही थी, ऐसे में छात्रों में डेंगू मिलना खतरे की घंटी माना जा रहा है। इस स्थिति को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर आ गया है और प्रभावित इलाकों में एंटी लार्वा का छिड़काव कराया जा रहा है।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी (CMO) डॉक्टर किशोर कुमार आहूजा ने अपील की है कि बुखार आने पर तुरंत जांच कराएं और पूरी तरह स्वस्थ होने तक चिकित्सीय निगरानी में रहें। वहीं, जिला अस्पताल के फिजिशियन डॉक्टर मनोज शर्मा ने बताया कि तेज बुखार, सिरदर्द, आंखों के पीछे दर्द, मांसपेशियों में ऐठन और शरीर पर लाल चकत्ते उभरना डेंगू के प्रमुख लक्षण हैं। ऐसी कोई भी शिकायत होने पर खुद से दवा लेने से बचें और तुरंत डॉक्टर से परामर्श लें। स्वस्थ रहें, सतर्क रहें।”
होलसेल दामों पर खरीदें व बनवाएं कस्टमाईज़ड टाइल्स: 8449930105, 9837824010

























