
जैन समाज के प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी को पत्र देकर छोटे बच्चो के अन्तिम संस्कार के लिए अधिकृत स्थान उपलब्ध कराए जाने की मांग की
हापुड, सीमन/सुरेश जैन(Ehapurnews.com): जैन समाज के एक प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी हापुड कविता मीणा से भेंट कर उन्हें पत्र देकर हापुड मे छोटे बच्चो की मृत्यु उपरांत उनकी अन्तिम संस्कार हेतु अधिकृत स्थान उपलब्ध कराने की मांग की है। कुछ समय पूर्व जैन समाज के संरक्षक अनिल जैन की एक वर्षीय पौत्री का निधन हो गया था तो उसके अन्तिम संस्कार मे परेशानी हुई थी।
अनिल जैन ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर भी इसकी शिकायत दर्ज करवाई थी।
जिलाधिकारी महोदया ने कहा कि नगर मे तो ऐसा स्थान उपलब्ध कराना कठिन लग रहा है पर नगर केआसपास कोई स्थान अवश्य ही उपलब्ध करा दिया जायेगा।
एक माह पूर्व भी जैन समाज के प्रतिनिधिमंडल से भेंट कर उन्हें लिखित पत्र सौपकर इस कार्य के लिए स्थान उपलब्ध कराने की मांग की थी।
प्रतिनिधिमंडल मे जैन समाज के संरक्षक तथा निवर्तमान अध्यक्ष अनिल जैन, जैन समाज कार्यकारिणी सदस्य तथा मिडिया प्रभारी सुरेश चन्द जैन पत्रकार आदि शामिल रहें।
होलसेल दामों पर खरीदें व बनवाएं कस्टमाईज़ड टाइल्स: 8449930105, 9837824010

























