
हापुड के संजय गुप्ता को मिलेगा महाराजा अग्रसेन ग्लोबल आइकॉन अवार्ड
हापुड़ ,सीमन ( ):श्री चंडी मंदिर, हापुड़ के अध्यक्ष संजय गुप्ता(टायर वाले) को समाज के प्रति उल्लेखनीय कार्यों और समर्पण भाव के लिए महाराजा अग्रसेन ग्लोबल आइकॉन अवार्ड 2026 से सम्मानित किया जाएगा।अखिल भारतीय अग्रवाल संगठन की ओर से 14 नवंबर2026 को नई दिल्ली स्थित ,अंबेडकर इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर जनपथ, नई दिल्ली में अग्र अलंकरण समारोह का आयोजन किया जाएगा!
अखिल भारतीय अग्रवाल संगठन के राष्ट्रीय चेयरमैन प्रदीप मित्तल की ओर से श्री संजय गुप्ता को भेजे गए, आमंत्रण पत्र में बताया गया कि समाज के लिए उनके उल्लेखनीय कार्यों और समर्पण को देखते हुए सम्मान समिति ने उन्हें इस पुरस्कार से सम्मानित करने का निर्णय लिया है।
संगठन ने कहा कि श्री संजय गुप्ता जैसी प्रतिभाशाली विभूतियों का सम्मान समाज के अन्य लोगों को भी देश और समाज के लिए कार्य करने की प्रेरणा देगा
समारोह 14 नवंबर की सुबह
10:30 बजे आयोजित होगा जिसमें दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता भी सम्मिलित होंगी, जिनके हाथों से संजय गुप्ता को सम्मानित किया जाएगा। संजय गुप्ता को सम्मानित किया जाने की सूचना से पूरे अग्रवाल समाज मैं हर्ष का माहौल है
दातों की झनझनाहट को नजरअंदाज ना करें, नि:शुल्क सलाह के लिए कॉल करें: 7668219093, 9997097671


























