
पिलखुवा में बिजलीघर के अंदर शराब पार्टी: ड्यूटी पर लापरवाही बरतने वाले TG-2 कर्मचारी निलंबित, संविदाकर्मी बर्खास्त!
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com):जनपद हापुड़ के पिलखुवा से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहाँ बिजली विभाग की साख को बट्टा लगाने वाली तस्वीर वायरल हुई है! यहाँ एक बिजलीघर के अंदर कर्मचारियों द्वारा शराब पार्टी करने और ड्यूटी के दौरान भारी लापरवाही बरतने का मामला सामने आया है, जिसके बाद ऊर्जा निगम ने सख्त एक्शन लेते हुए बड़ी कार्रवाई की है।”
“मामला पिलखुवा डिवीजन के अंतर्गत आने वाले उबारपुर बिजलीघर का है। यहाँ ड्यूटी के दौरान शराब पार्टी करने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया था। वायरल वीडियो में एक तरफ जहाँ कर्मचारी शराब पीते हुए नजर आ रहे थे, वहीं दूसरे वीडियो में एक कर्मचारी ड्यूटी के दौरान ही बेसुध होकर सोते हुए दिखाई दे रहा था।”
“वीडियो सामने आने के बाद ऊर्जा निगम के अधिकारियों ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तुरंत एक जांच समिति का गठन किया। जांच रिपोर्ट में कर्मचारियों की लापरवाही साबित होने के बाद, ऊर्जा निगम के अधिशासी अभियंता मनीष कुमार यादव ने इस कार्रवाई की पुष्टि करते हुए बताया कि टीजी-2 (TG-2) कर्मचारी संजय कुमार को निलंबित कर दिया गया है, जबकि संविदाकर्मी मनीष चौहान की सेवाएं पूरी तरह से समाप्त (बर्खास्त) कर दी गई हैं।”
“बिजलीघर जैसे संवेदनशील और महत्वपूर्ण स्थान पर इस तरह की गैर-जिम्मेदाराना हरकत ने विभाग की कार्यशैली और सुरक्षा व्यवस्था पर बड़े सवाल खड़े कर दिए थे। बहरहाल, इस कड़ी कार्रवाई के बाद अब विभाग ने अन्य कर्मचारियों को भी चेतावनी दे दी है कि ड्यूटी के प्रति किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।”
एलर्जी, चर्म रोग, गुप्त रोग की पीड़ित महिलाएं अब रविवार को भी डॉ. रुचिका गुप्ता से ले सकेंगी परामर्श: 8979824365


























