
स्वदेशी अश्व प्रदर्शनी में शामिल होने हेतु पंजीकरण 17 नवम्बर से
हापुड, सूवि(ehapurnews.com):जनपद हापुड़ की तहसील गढ़मुक्तेश्वर में सांस्कृतिक धरोहर के रूप में कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर इस वर्ष प्रथम बार आयोजित होने जा रहे स्वदेशी अश्व प्रर्दशनी के रजिस्ट्रेशन की तिथि दिनांक 17.11. 2026 को पूर्वान्ह 11:30 बजे से दिनांक 20.11.2026 को प्रातः 10:00 बजे तक नियत की गयी है। दिनांक 17.11.2026 से 19.11.2026 तक रजिस्ट्रेशन बंद होने का समय सायं 05:00 बजे तक होगा। रजिस्ट्रेशन का स्थल पशुबाजार सेक्टर क्षेत्र, गढ़मुक्तेश्वर, हापुड़ सुनिश्चित किया गया है। रजिस्ट्रेशन कुल 06 कैटेगरी में किया जायेगा जिसका विवरण निम्नवत है-
1. स्वदेशी नर घोडा-वयस्क नर, मिल्क टीथ
2. स्वदेशी मादा घोड़ी – वयस्क मादा, मिल्क टीथ
3. नुकरा- वयस्क नर एवं वयस्क मादा
अन्य जानकारी प्राप्त करने के लिए डा० ओमवीर सिंह, संयुक्त निदेशक, 9412544195 प्रदर्शनी के जनपदीय नोडल अधिकारी, डा० विशाल चौधरी, पशु चिकित्साधिकारी, झड़ीना 8218174654 एवं डा० विनीत शर्मा, पशु चिकित्साधिकारी, सपनावत 9582274131, जनपद हापुड़ से वार्ता की जा सकती है। इसमें किसी भी प्रकार के परिवर्तन की सूचना समय-समय पर मीडिया के माध्यम से अश्वपालकों को उपलब्ध करायी जायेगी।
अश्व प्रदर्शनी में प्रतिभाग करने के लिए घोड़ों का स्वस्थ होना आवश्यक है जिसके लिए सभी अश्व पालकों को सलाह दी जाती है कि वे अपने क्षेत्र के पशु चिकित्साधिकारी से सम्पर्क कर प्रतिभाग करने वाले घोड़े का स्वास्थ्य प्रमाण-पत्र अवश्य बनवा लें जिसमें घोड़े को एन्टी रेबीज एवं टेटनस वेक्सीन तथा डिवोर्मिंग की तिथि अंकित की गयी हो। समस्त अश्व पालकों से अपील है कि इस सूचना को अपने-अपने ग्रुप में शेयर भी कर दें ताकि अधिक से अधिक अश्वपालक अपने घोड़े का स्वास्थ्य परीक्षण पूर्ण करा लें।
Admission open (2026-27)
S.A International School
Call- 9258003065
Email-id stasfee.internationalschool@gmail.com


























