
गौकशी में लिप्त हिस्ट्रीशीटर सहित दो पुलिस के हत्थे चढ़
हापुड, सीमन (ehapurnews.com);जनपद हापुड के थाना बहादुरगढ़ पुलिस ने गौकशी की एक घटना का सफल अनावरण करते हुए एक हिस्ट्रीशीटर सहित दो शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया,जिनके कब्जे से 750 रुपये नकद, दो अवैध तमंचे व चार कारतूस व गौकशी करने के औजार एवं घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की है।
गिरफ्तार अभियुक्त रोहिल निवासी ग्राम अल्लाबख्शपुर गढ़मुक्तेश्वर थाना गढ़मुक्तेश्वर का हिस्ट्रीशीटर अपराधी है, जिसके विरूद्ध जनपद हापुड़ व अमरोहा में गौकशी, चोरी, लूट व आर्म्स एक्ट आदि के करीब डेढ़ दर्जन अभियोग पंजीकृत है।दूसरा आरोपी सिमाभावली के गांव रतुपुरा का कैफ है।पुलिस ने दोनो को जेल भेज दिया है।
हापुड़: पायल डिजाइनर कलेक्शन से होलसेल दामों पर खरीदे लेडीज़ कलेक्शन: 7417105068




























