
पेंशनर्स के जीवित प्रमाण पत्र ऑनलाइन माध्यम से जमा कराये जाने हेतु दिनांक 01 नवम्बर से 30 नवम्बर 2026 तक डिजीटल जीवन प्रमाण माह आयोजित
हापुड सूवि(ehapurnews.com): 05 नवम्बर 2026 को राष्ट्रीय डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र अभियान निर्धारित किया गया है तथा साथ ही शासन स्तर से भी दिनांक 01 नवम्बर से 30 नवम्बर को डिजीटल जीवन प्रमाण माह भी आयोजित किया जाना है।
“कोषागार से पेंशन पाने वाले सभी पेंशनर्स अपना जीवन प्रमाण पत्र फेस ऑथेंटिकेशन तकनीक के माध्यम से जमा कर सकते हैं। उक्त हेतु गूगल प्ले स्टोर / एप्प स्टोर से अपने स्मार्टफोन में Aadhaar Face RD (Early Access) Application को डाउनलोड करना होगा तथा इसके पश्चात Jeevan Pramaan Application को डाउनलोड करना होगा। उक्त के पश्चात अपना आधार तथा मोबाइल नम्बर का प्रयोग करते हुये अपनी पेंशन सम्बन्धित विवरण दर्ज कर फेस रिकोगनिशन तथा ओटीपी के माध्यम से डिजीटल जीवन प्रमाण पत्र दर्ज किया जा सकता है। साथ ही उक्त प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की समस्या आने पर कोषागार हापुड़ में किसी भी कार्यदिवस में पेंशन पटल पर सुबह 10 से सांय 05 बजे तक सम्पर्क किया जा सकता है।
टाटा की सभी गाड़ियां लोन पर उपलब्ध, खरीदने पर पाएं उपहार: 9457545133, 9217992716




























