
बाबूगढ़ छावनी में सड़क सुरक्षा की अनूठी पहल, बांटे 60 हेलमेट
हापुड़, सीमन/ अमित कुमार (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ क्षेत्र की नगर पंचायत बाबूगढ़ छावनी में सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से चौधरी एग्रीकल्चर स्टोर एवं सुप्रीम पाइप कंपनी के संयुक्त सहयोग से हेलमेट वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में प्लंबर मिस्त्रियों एवं श्रमिकों को 60 हेलमेट वितरित किए गए।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में थाना बाबूगढ़ प्रभारी प्रवीण कुमार एवं नगर पंचायत अध्यक्ष पति राज प्रताप मौजूद रहे। दोनों अतिथियों ने श्रमिकों को हेलमेट वितरित करते हुए सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया।
चौधरी एग्रीकल्चर स्टोर के संचालक राजीव चौधरी पुत्र स्वर्गीय राजवीर सिंह चौधरी एवं कंपनी प्रतिनिधि खेम सिंह थापा ने बताया कि प्लंबर मिस्त्री अपने काम के सिलसिले में अक्सर बाइक से एक स्थान से दूसरे स्थान पर आते-जाते हैं। ऐसे में उनकी सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सुप्रीम पाइप कंपनी के सहयोग से हेलमेट वितरण की पहल की गई है, ताकि श्रमिक हेलमेट पहनकर सुरक्षित यात्रा कर सकें।
इस दौरान थाना प्रभारी प्रवीण कुमार ने सभी श्रमिकों से यातायात नियमों का पालन करने तथा दोपहिया वाहन चलाते समय अनिवार्य रूप से हेलमेट पहनने की अपील की।
वहीं, दीपावली के पावन अवसर पर JSW पेंट एवं चौधरी एग्रीकल्चर स्टोर की ओर से क्षेत्र के पेंटर भाइयों को 110 कंबल भी वितरित किए गए। आयोजकों की इस पहल की लोगों ने सराहना की।
एलर्जी, चर्म रोग, गुप्त रोग के लिए अब रविवार को भी डॉक्टर शिशिर गुप्ता से लें परामर्श: 8979824365




























