
👁 12 views Views
हापुड़ में तेज रफ्तार कार हाईवे पर पलटी, चार लोग गंभीर घायल
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के हापुड़ देहात थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर हाईवे पर पलट गई। हादसे के बाद कार सवार लोगों में चीख-पुकार मच गई। दुर्घटना में कार सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका उपचार कराया गया। हादसे के कारण मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
होलसेल दामों पर खरीदें व बनवाएं कस्टमाईज़ड टाइल्स: 8449930105, 9837824010























