
👁 16 views Views
जिलाधिकारी ने कार्तिक पूर्णिमा गंगा मेला की तैयारियों का किया स्थलीय निरीक्षण
हापुड, सूवि(ehapurnews.com):हापुड की जिलाधिकारी श्रीमती कविता मीना (I.A.S.) ने सोमवार को तहसील गढ़मुक्तेश्वर में लगने वाले आगामी कार्तिक पूर्णिमा मेला की तैयारियों का स्थलीय निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी महोदया ने मेला स्थल, गंगा घाटों, पार्किंग स्थलों, पेयजल, शौचालय, विद्युत व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था एवं स्वास्थ्य शिविरों के लिए चिन्हित स्थानों का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि मेला से संबंधित सभी व्यवस्थाएं समय से पूर्ण कर ली जाएं, जिससे श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
हापुड़: पायल डिजाइनर कलेक्शन से होलसेल दामों पर खरीदे लेडीज़ कलेक्शन: 7417105068
























