
चोरी के मामले में सिलेंडर, नकदी व तमंचे के साथ एक आरोपी गिरफ्तार
हापुड़, सीमन/ रियाज अहमद (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा पुलिस ने क्षेत्र में हुई चोरी की घटना का सफल खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है जिसके कब्जे से पुलिस ने एक सिलेंडर, 500-500 के 12 नोट कुल ₹6000 नकद, एक अवैध तमंचा, एक जिंदा कारतूस बरामद किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी का नाम शाहरुख पुत्र याकूब खान निवासी मौहल्ला छिद्दापुरी कस्बा थाना पिलखुवा जनपद हापुड़ है। आरोपी की उम्र करीब 25 वर्ष बताई जा रही है।
दरअसल पुलिस ने क्षेत्र में हुई चोरी की घटना के मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। इसके पश्चात पुलिस ने आरोपी को शनिवार को बड़ौदा हिन्द्वान रेलवे फाटक के पास गांव बड़ौदा हिंदवान की ओर वाले रास्ते पर मोड़ से पहले हैंडपंप के पास से आरोपी शाहरुख को गिरफ्तार कर लिया जिसके कब्जे से पुलिस ने सिलेंडर, 6000 की नकदी, अवैध तमंचा, जिंदा कारतूस बरामद किया है।
हापुड़: पायल डिजाइनर कलेक्शन से होलसेल दामों पर खरीदे लेडीज़ कलेक्शन: 7417105068
























