
थाना दिवस के मौके पर DM व SP ने कपूरपुर थाने में सुनी जन समस्याएं, 18 में से चार का मौके पर निस्तारण
हापुड़, सीमन/ सू. वि. (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ में आयोजित थाना दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी कविता मीना व पुलिस अधीक्षक मधुबन कुमार सिंह के द्वारा थाना कपूरपुर में आम जनमानस की समस्याओं की सुनवाई की गई। जन सुनवाई के दौरान भूमि विवाद, चकबंदी, राजस्व, पुलिस एवं विद्युत विभाग से संबंधित कुल 18 शिकायतें प्राप्त हुईं। जिलाधिकारी द्वारा 4 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया तथा शेष शिकायतों के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि थाना दिवस पर प्राप्त शिकायतों का निस्तारण मौके पर जाकर किया जाए तथा फरियादियों से फीडबैक अवश्य लिया जाए। भूमि विवाद के मामलों में राजस्व एवं पुलिस टीम संयुक्त रूप से कार्यवाही करे। उन्होंने कहा कि जन समस्याओं का निस्तारण शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है, इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। थानाध्यक्ष कपूरपुर सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
Admission open (2026-27)
S.A International School
Call- 9258003065
Email-id stasfee.internationalschool@gmail.com
























