
व्यापारी सुरक्षा प्रकोष्ठ की बैठक में उठा अतिक्रमण का मुद्दा
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): व्यापारी सुरक्षा प्रकोष्ठ की मासिक बैठक पुलिस अधीक्षक कार्यालय में शनिवार को अपर पुलिस अधीक्षक महेश कुमार की अध्यक्षता में आयोजित की गई। मीटिंग में पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त व्यापार मंडल हापुड़ से ज़िला अध्यक्ष संजय कुमार डावर ने बाजारों में हो रहे अतिक्रमण को हटाने की मांग की एवं जिला महामंत्री दीपक बंसल ने आगामी त्योहारों को दृष्टिगत रखते हुए बाजारों में पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की| इस मीटिंग में पश्चिम उत्तर प्रदेश संयुक्त व्यापार मंडल से वरिष्ठ उपाध्यक्ष अमित गोयल, राजेश नारंग , एवं संयुक्त व्यापार मंडल से व्यापारी नेता ललित अग्रवाल, संजय अग्रवाल,सोनू बंसल,एवं आदि व्यापारी गण उपस्थित रहे।
एलर्जी, चर्म रोग, गुप्त रोग के लिए अब रविवार को भी डॉक्टर शिशिर गुप्ता से लें परामर्श: 8979824365
























