
बेजुबान को डंडे से पीटा, भारतीय गोरक्षा परिषद ने की कार्रवाई की मांग
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के गढ़ के अल्ल्हाबक्शपुर में गौवंश के साथ क्रूरता का मामला सामने आया है जहां एक व्यक्ति लोहे के पाइप से गौवंश को पीट रहा है और गाली-गलौज कर रहा है।
जनपद हापुड़ के थाना गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम अल्लाह बकसपुर में फाटक से लगभग 10 मीटर की दूरी पर गौ माता के साथ कथित क्रूरता का मामला सामने आया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, एक व्यक्ति पर गौ माता को लोहे के पाइप से बेरहमी से पीटने तथा उसके प्रति आपत्तिजनक गाली-गलौज करने का आरोप है। आरोप यह भी है कि इस प्रकार की घटना बार-बार होती है। भारतीय गोरक्षा परिषद ने इस घटना पर कड़ी आपत्ति जताते हुए पुलिस एवं प्रशासन से तत्काल संज्ञान लेने और उपलब्ध वीडियो की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है।
संगठन की मांग है कि यदि जांच में गौ माता के साथ मारपीट एवं क्रूरता के आरोपों की पुष्टि होती है, तो संबंधित व्यक्ति के विरुद्ध पशु क्रूरता निवारण अधिनियम, 1960 तथा अन्य लागू कानूनी प्रावधानों के तहत कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाए। प्रदेश अध्यक्ष मोहित चौधरी ने कहा कि गौ माता के साथ मारपीट और उसके प्रति आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल किए जाने के आरोप बेहद गंभीर हैं।
कमल डोसा प्लाजा पर चखें मधुबन बड़ा व स्वादिष्ट डोसे का स्वाद: 7017570838, 7668606012*























