
👁 10 views Views
पुलिस वाहन चैकिंग के सकारात्मक परिणाम,44 हजार रूपए वसूले
हापुड, सीमन (ehapurnews.com):पुलिस द्वारा जनपद हापुड में की जा रही वाहन चैकिंग के सकारात्मक परिणाम सामने आ रहे है।पुलिस ने अभियान के तहत 44 हजार 500 रूपए जुर्माना वसूला।
पुलिस प्रेसनोट के अनुसार हापुड जनपद में ट्रैफिक रूल के उल्लंघन करने वालों के विरूद्ध चलाए जा रहे विशेष चैकिंग अभियान के अन्तर्गत हापुड़ पुलिस ने कुल 686 वाहन चैक किए, जिसमें से एमवी एक्ट के अन्तर्गत यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 154 वाहनों का चालान (44,500/-रूपये शमन शुल्क) एवं 05 वाहन सीज की कार्यवाही अमल मे लायी गयी।
बता दें कि इससे पहले भी पुलिस लाखो रूपए का अर्थदण्ड वसूल कर चुकी है।
मोना ड्रीम गैलरी से 999/- की शॉपिंग पर 1 GIFT FREE: 9927143205, 7817840559

























