
👁 1 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ में 23 अक्टूबर 2026, शुक्रवार को कक्षा 1 से 12 तक के स्कूलों में अवकाश घोषित किया गया है। जिला विद्यालय निरीक्षक एवं जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा जारी संशोधित आदेश के अनुसार, उत्तर प्रदेश विधान परिषद के स्नातक एवं खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के द्विवार्षिक निर्वाचन-2026 के लिए मतदान होने के कारण यह निर्णय लिया गया है।आदेश के तहत जनपद हापुड़ में संचालित समस्त परिषदीय, मान्यता प्राप्त माध्यमिक एवं सहायता प्राप्त विद्यालयों में 23 अक्टूबर को विशेष अवकाश रहेगा।जिला विद्यालय निरीक्षक और जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने संबंधित अधिकारियों एवं विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
























