
ब्रजघाट फीडर से जुड़े 11 फीडरों की बिजली आपूर्ति 24 अक्टूबर तक रहेगी प्रभावित
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र में बिजली उपभोक्ताओं को अगले तीन दिनों तक परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। ब्रजघाट बिजली उपकेंद्र से जुड़े 11 केवी के सभी 11 फीडरों की विद्युत आपूर्ति प्रतिदिन पांच घंटे बाधित रहेगी।
जानकारी के अनुसार, ब्रजघाट स्थित 33/11 केवी बिजली उपकेंद्र पर बिजनेस प्लान 2026-27 के तहत लंबे स्पैन के बीच पोल लगाने का कार्य किया जाना है। इसी कार्य के चलते 22 अक्टूबर से 24 अक्टूबर तक बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, तीनों दिन दोपहर 12 बजे से शाम 5 बजे तक बिजली सप्लाई बंद रहेगी। इसके कारण ब्रजघाट फीडर से जुड़े क्षेत्रों के उपभोक्ताओं को बिजली कटौती का सामना करना पड़ेगा।
विद्युत विभाग द्वारा यह कार्य बिजली व्यवस्था को बेहतर बनाने और उपभोक्ताओं को सुचारु आपूर्ति उपलब्ध कराने के उद्देश्य से किया जा रहा है। ऐसे में उपभोक्ताओं को सलाह है कि बिजली कटौती को ध्यान में रखते हुए अपने जरूरी कार्य पहले ही निपटा लें।
कारपेंटर के कमीशन से पाए छुटकारा, होम बॉस हार्डवेयर से खरीदें दरवाजे की कुंडी: 9568911464

























