
सड़क हादसे में पिलखुवा निवासी युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के पिलखुवा क्षेत्र के 20 वर्षीय युवक की हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है। मृतक की पहचान उमेश के रूप में हुई है, जो रिलायंस रोड स्थित एक कंपनी में चालक के तौर पर काम करता था।
जानकारी के अनुसार, मंगलवार देर शाम मसूरी थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग-9 के गंग नहर अंडरपास के पास उमेश की पिकअप गाड़ी को एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी थी। हादसे में उमेश की मौत हो गई।
बेटे की मौत की खबर घर पहुंचते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। रोते-बिलखते परिवार के लोगों का बुरा हाल है। उमेश तीन भाई-बहनों में सबसे बड़ा था और उसके पिता मजदूरी कर परिवार का खर्च चलाते हैं। छोटे भाई-बहन अभी पढ़ाई कर रहे हैं।
परिवार के लिए उमेश की मौत किसी बड़े सदमे से कम नहीं है। युवक की असमय मौत से परिवार के सामने भविष्य और जिम्मेदारियों का संकट खड़ा हो गया है। वहीं, हादसे के बाद परिवार में शोक का माहौल है।
दातों की झनझनाहट को नजरअंदाज ना करें, नि:शुल्क सलाह के लिए कॉल करें: 7668219093, 9997097671

























