
दशहरा पर्व पर जनपद हापुड़ में कड़े सुरक्षा प्रबंध,डीएम और कप्तान ने लिया सुरक्षा व्यवस्था का जायजा
हापुड, सीमन (ehapurnews.com):जनपद हापुड की जिलाधिकारी कविता मीना व पुलिस अधीक्षक मधुवन कुमार सिंह ने हापुड़ एवं पिलखुवा के रामलीला मैदानों में चल रही रामलीला स्थल का दौरा कर सुरक्षा व्यवस्थाओ व दशहरा उत्सव की तैयारियों का जायजा लिया।
जिलाधिकारी श्रीमती कविता मीना व पुलिस अधीक्षक सोमवार की रात हापुड व पिलखुआ मे आगामी दशहरा पर्व के दृष्टिगत रामलीला मैदान का स्थलीय निरीक्षण किया।
जनपद हापुड के दोनो शीर्ष अधिकारियो ने निरीक्षण के दौरान मेले की सुरक्षा, बैरिकेडिंग, पार्किंग एवं प्रकाश व्यवस्था का जायजा लिया।
रावण दहन स्थल एवं पुतलों की तैयारी का निरीक्षण किया, पुतले की ऊंचाई लगभग 75 फीट बताई गई।उन्होने अग्निशमन एवं विद्युत विभाग को सतर्क रहने के निर्देश दिए।जिलाधिकारी ने मेले में श्रध्दालुओ व बच्चो से भी वार्ता की और व्यवस्थाओ के बारे मे पूछा।
पिलखुवा के मेला परिसर में साफ-सफाई, पेयजल एवं शौचालय व्यवस्था का निरीक्षण किया।रामलीला समिति के पदाधिकारियों से वार्ता कर आवश्यक व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ली।भीड़ नियंत्रण एवं महिला सुरक्षा हेतु पुलिस बल की पर्याप्त तैनाती के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि दोनों ही मैदानों में रावण दहन के दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएं, फायर ब्रिगेड, एंबुलेंस एवं चिकित्सा दल मौके पर मौजूद रहे।
99 MINI MALL से खरीदें अधिकतर सामान मात्र 99/- में: 8191820867


























