
एमएलसी चुनाव के दृष्टिगत जिलाधिकारी ने नवीन मंडी स्थल पर बनाए गए कंट्रोल रूम एवं स्ट्रांग रूम का किया निरीक्षण
हापुड, सूवि(ehapurnews.com): जिलाधिकारी व जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती कविता मीना ने शनिवार को मेरठ खंड स्नातक एमएलसी चुनाव के दृष्टिगत नवीन मंडी स्थल, हापुड़ में बनाए गए कंट्रोल रूम एवं निर्वाचन सामग्री / मतपेटी स्ट्रांग रूम का निरीक्षण किया गया।निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी कंट्रोल रूम में स्थापित सीसीटीवी, इंटरनेट, टेलीफोन एवं विद्युत व्यवस्था का जायजा लिया।स्ट्रांग रूम की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस अधिकारियों को 24×7 सुरक्षा एवं सीसीटीवी निगरानी के सख्त निर्देश दिए।मतदान सामग्री वितरण एवं जमा करने हेतु बनाए जा रहे काउंटरों का निरीक्षण किया।मंडी स्थल पर साफ-सफाई, बैरिकेडिंग एवं पार्किंग व्यवस्था को दुरुस्त करने के निर्देश मंडी सचिव को दिए।
जिलाधिकारी ने कहा कि कंट्रोल रूम चुनाव का हृदय स्थल है, यहां से प्रत्येक गतिविधि पर पैनी नजर रखी जाए और किसी भी सूचना को तत्काल उच्चाधिकारियों को अवगत कराया जाए।
99 MINI MALL से खरीदें अधिकतर सामान मात्र 99/- में: 8191820867

























