
धान खरीद में सक्रिय बिचौलियों पर कड़ी नजर रखें:डीएम
हापुड, सूवि(ehapurnews.com): जिलाधिकारी श्रीमती कविता मीना ने शनिवार को नवीन मंडी स्थल, हापुड़ का औचक निरीक्षण कर धान खरीद व्यवस्था का जायजा लिया गया।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने मंडी में धान की आवक, नमी मापक यंत्र एवं तौल कांटों का निरीक्षण किया।उन्होने किसानों से वार्ता कर भुगतान की स्थिति के बारे में जानकारी ली एवं किसानों से खरीद में किसी प्रकार की समस्या न होने के संबंध में पूछा। केंद्र प्रभारियों को किसानों की उपज को समय से तौल कराकर 48 घंटे के भीतर भुगतान सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए।मंडी सचिव को मंडी परिसर में साफ-सफाई, पेयजल, छाया एवं किसानों के बैठने की उचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बिचौलियों पर सख्त नजर रखने एवं किसी भी प्रकार की अनियमितता मिलने पर कठोर कार्रवाई के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने कहा कि किसान हमारी प्राथमिकता है, किसानों को अपनी उपज बेचने में किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए और खरीद प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी होनी चाहिए।
Brainwaves International School: Admissions Open 2026-27 (Playgroup – Grade XI)

























