
हापुड जिलाधिकारी ने प्राथमिक विद्यालय के बच्चों से वर्णमाला पर जानकारी ली और मन लगाकर पढने को कहा
हापुड, सूवि(ehapurnews.com):जनपद हापुड की जिलाधिकारी कविता मीना ने शनिवार को हापुड नगर पालिका क्षेत्र में स्थित प्राथमिक विद्यालय का औचक निरीक्षण किया और विद्यालयमें अध्ययनरत बच्चों से की शिक्षा की गुणवत्ता पर बातचीत की।
जिलाधिकारी श्रीमती कविता मीना ने निरीक्षण के दौरान कक्षाओं में जाकर बच्चों से पढ़ाई-लिखाई के बारे में जानकारी ली, बच्चों से पहाड़े, हिंदी वर्णमाला एवं सामान्य ज्ञान के प्रश्न पूछे।मिड-डे मील की गुणवत्ता को परखा तथा रसोईघर में साफ-सफाई का जायजा लिया।प्रधानाध्यापक को विद्यालय परिसर में साफ-सफाई, शौचालयों की नियमित सफाई एवं पेयजल व्यवस्था को दुरुस्त करने के निर्देश दिए।
बच्चों को मन लगाकर पढ़ने एवं नियमित विद्यालय आने के लिए प्रेरित किया।
जिलाधिकारी ने कहा कि प्राथमिक शिक्षा ही मजबूत नींव है, शिक्षक पूरी निष्ठा के साथ बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा दें, इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
Admission open (2026-27)
S.A International School
Call- 9258003065
Email-id stasfee.internationalschool@gmail.com

























