
पिलखुवा रोड पर अनियंत्रित होकर कई बार पलटी अर्टिगा कार, बाल-बाल बचा युवक!
हापुड़, सीमन/ रियाज़ अहमद (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना धौलाना क्षेत्र में पिलखुवा रोड पर शुक्रवार देर रात एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया। एलईटी कंपनी के पास एक अर्टिगा कार अनियंत्रित होकर सड़क पर कई बार पलट गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
बताया जा रहा है कि कार चला रहे युवक का अचानक वाहन से संतुलन बिगड़ गया, जिसके चलते कार अनियंत्रित होकर पलटियां खाने लगी। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।
गनीमत रही कि इस हादसे में युवक को कोई नुकसान नहीं हुआ और वह बाल-बाल बच गया। हादसे में कार क्षतिग्रस्त हो गई। राहत की बात यह रही कि इतनी भीषण दुर्घटना के बावजूद युवक सुरक्षित बच निकला।
हापुड़ की विश्वसनीय कपड़ों की दुकान “रामदास मोहनलाल माहेश्वरी बजाज” से खरीदें लहंगा, लेडीज सूट, डिजाइनर साड़ियां, स्टॉल, ज्वेलरी बहुत कुछ: 9927870069

























