
भारत को जानो प्रतियोगिता प्रश्न मंच का आयोजन
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): भारत विकास परिषद् शाखा हापुड़ के द्वारा बृहस्पतिवार को शाखा स्तरीय 8 विद्यालयों का ‘भारत को जानो प्रतियोगिता प्रश्न मंच’ का आयोजन आर्य समाज मंदिर, हापुड़ में किया गया।
दीप प्रज्वलन एवं वंदे मातरम् के गायन के साथ कार्यक्रम का आरम्भ किया गया। इस कार्यक्रम में क्षेत्रीय संयोजक “संस्कार” अमित सिंघल, प्रांतीय संयोजक “भारत को जानो” मुदित और जिला प्रभारी प्रशांत बंसल की गरिमामयी उपस्थिति रही।
भारत को जानो प्रतियोगिता के प्रश्न मंच में जूनियर वर्ग में 8 विद्यालयों की टीमों ने भाग लिया। जिसमें टैगोर पब्लिक स्कूल, हापुड़ की टीम को प्रथम पुरस्कार और आर एस एम सीनियर सेकेंडरी स्कूल, सिंभावली की टीम को द्वितीय पुरस्कार प्राप्त हुआ। सीनियर वर्ग में यह प्रतियोगिता 7 विद्यालयों के मध्य कराई गई। जिसमें आर्य कन्या इंटर कॉलेज, स्वर्ग आश्रम रोड हापुड़ को प्रथम पुरस्कार एवं टैगोर पब्लिक स्कूल, हापुड़ की टीम को द्वितीय पुरस्कार प्राप्त हुआ।
मंच का संचालन वरुण मित्तल सचिव द्वारा किया गया। अपने अनुभव और स्वभाव के अनुसार मंच का संचालन बहुत ही सफल पूर्वक किया जिससे कार्यक्रम सफल हुआ। मुदित मोहन अग्रवाल प्रांतीय प्रभारी भारत को जानो ने इस डिजिटल प्रतियोगिता को सफल पूर्वक संचालित किया एवं स्कोरिंग का कार्य भी किया और बहुमूल्य जानकारी भी बच्चों को बताई जो उनको भविष्य के लिए काम आएगी।
इंदु भूषण मित्तल शाखा चेयरमैन “भारत को जानो” ने प्रतियोगिता और अमित सिंघल क्षेत्रीय प्रभारी का बहुत ही सफलपूर्वक संचालन किया साथ में उन्होंने अपने अनुभव से बच्चों को बीच-बीच में बहुत महत्वपूर्ण जानकारी दी जो उनके भविष्य के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण रहेंगी। भारत को जानो प्रतियोगिता प्रश्न मंच शाखा स्तर पर जो छात्र/छात्राएं प्रथम और द्वितीय आए उनको ट्रॉफी दी गई।
कमल डोसा प्लाजा पर चखें मधुबन बड़ा व स्वादिष्ट डोसे का स्वाद: 7017570838, 7668606012*





















