
गंगा एक्सप्रेसवे पर ट्रैक्टरों से लदे ट्रक की अन्य ट्रक से भिड़ंत, चालक घायल
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के बहादुरगढ़ स्थित गंगा एक्सप्रेसवे पर शुक्रवार को सदरपुर के पास किलोमीटर संख्या 57.2 पर दो ट्रकों की आपस में टक्कर हो गई। हादसे में एक ट्रक चालक को हल्की चोटें आईं, जिसे उपचार के लिए भेज दिया गया। दुर्घटना के बाद दोनों ट्रक क्षतिग्रस्त हो गए।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीआरवी 6667 को गंगा एक्सप्रेसवे पर दो ट्रकों की भिड़ंत की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया गया। बहादुरगढ़ थाना प्रभारी इंद्रकांत यादव ने बताया कि जांच में पता चला कि दोनों ट्रक मेरठ की ओर से प्रयागराज की दिशा में जा रहे थे। आगे चल रहे ट्रक का नंबर UP 13 CT 1702 था, जबकि पीछे चल रहे ट्रक का नंबर PB 07 BX 7075 था। पीछे चल रहे ट्रक में नए ट्रैक्टर लदे हुए थे।
इसी दौरान ट्रैक्टरों से भरे ट्रक ने आगे चल रहे ट्रक में पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में दोनों ट्रक क्षतिग्रस्त हो गए, जबकि एक चालक को हल्की चोटें आईं। घायल चालक को उपचार के लिए भेजा गया।
मौके पर पहुंची टीम ने दोनों क्षतिग्रस्त ट्रकों को एक्सप्रेसवे के किनारे सुरक्षित स्थान पर लगवाया, जिसके बाद यातायात सुचारू रूप से चालू रहा। घटना के चलते आवागमन बाधित न हो, इसके लिए आवश्यक व्यवस्था की गई। फिलहाल गंगा एक्सप्रेसवे पर यातायात सामान्य रूप से संचालित हो रहा है।
लाजपत नगर, चांदनी चौक का माल अब हापुड़ से खरीदें, 390 रुपए से शुरू: 9456414025






















