
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर शुक्रवार को तीन गाड़ियों की भीषण टक्कर हो गई। हादसे में तीन लोग घायल हो गए, जबकि टक्कर के बाद एक गाड़ी हाईवे पर पलट गई। हादसे के चलते हाईवे पर भीषण जाम लग गया, जिससे वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
मिली जानकारी के मुताबिक, थाना हापुड़ देहात क्षेत्र के अंतर्गत दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर स्कॉर्पियो, ऑल्टो समेत तीन वाहन आपस में टकरा गए। टक्कर इतनी जोरदार थी कि एक गाड़ी हाईवे पर पलट गई और तीनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए।
हादसे में तीन लोगों के घायल होने की सूचना है। घटना के बाद हाईवे पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और यातायात प्रभावित हो गया। फिलहाल, हादसे के कारणों और घायलों की स्थिति को लेकर विस्तृत जानकारी का इंतजार है।
शेरवानी, जवाहर जैकेट, सूट के लिए पहुंचे “द रेमंड शॉप”: 9149331926*





















