
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड की जिलाधिकारी श्रीमती कविता मीना की उपस्थिति में जवाहर नवोदय विद्यालय, नवादा, हापुड़ में फुटबॉल फॉर स्कूल (F4S) कार्यक्रम के तहत फीफा फुटबॉल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ जिलाधिकारी द्वारा छात्र-छात्राओं को फुटबॉल वितरित करके किया गया।
जिलाधिकारी ने कहा किफुटबॉल फॉर स्कूल (F4S) कार्यक्रम भारत सरकार एवं फीफा का एक महत्वपूर्ण संयुक्त अभियान है, जिसका उद्देश्य बच्चों में खेल भावना, अनुशासन, टीम वर्क और शारीरिक फिटनेस को बढ़ावा देना है। जनपद के सभी परिषदीय एवं अन्य विद्यालयों में खेलों को बढ़ावा दिया जाएगा।
उन्होंने बच्चों से कहा कि वे पढ़ाई के साथ-साथ खेल में भी अपना भविष्य बनाएं और जनपद का नाम रोशन करें।
इस दौरान जिलाधिकारी ने विद्यालय परिसर का भ्रमण किया और छात्र-छात्राओं से संवाद भी किया।





















