
हापुड़, सीमन,रियाज़ अहमद (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के पिलखुवा के ग्राम खेड़ा निवासी भावना की गुरुग्राम स्थित ससुराल में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई जिसका शव पिलखुवा पहुंचा तो परिवार में कोहराम मच गया। मृतका के परिजनों ने दहेज हत्या का आरोप लगाया है। मामले में मृतका के भाई मोनू शर्मा ने अपनी बहन की हत्या होने की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की।
पुलिस जांच में सामने आया कि भावना पुत्री अनिल का विवाह गुरुग्राम के फर्रुखनगर थाना क्षेत्र निवासी गौतम शर्मा के साथ हुआ था। 13 अक्टूबर 2026 को गुरुग्राम में जहर खाने से भावना की मौत हो गई थी। इस मामले में पंचनामा की कार्रवाई के बाद फर्रुखनगर थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।





















