
हापुड़ में मकान के अंदर अवैध पशु कटान का खुलासा, 17 किलो मांस के साथ बाप-बेटे गिरफ्तार
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ में अवैध पशु कटान का मामला सामने आया है। हापुड़ नगर कोतवाली क्षेत्र के बुलंदशहर रोड स्थित आवास विकास कॉलोनी में एक मकान के अंदर कथित रूप से अवैध पशु कटान किया जा रहा था। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर छापेमारी कर पिता-पुत्र को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से करीब 17 किलोग्राम मांस, पशुओं के अवशेष और कटान में इस्तेमाल होने वाले धारदार औजार बरामद किए हैं।
मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने की छापेमारी की।
बुधवार रात नगर कोतवाली पुलिस क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इसी दौरान गंदा कुआं के पास पुलिस को सूचना मिली कि आवास विकास कॉलोनी में एक मकान के अंदर अवैध रूप से पशु कटान किया जा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम उस्मान गनी मस्जिद के पास स्थित मकान पर पहुंची और घेराबंदी कर कार्रवाई की। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है जिनकी पहचान आवास विकास कॉलोनी निवासी जावेद और उसके पिता महरुद्दीन के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान दोनों के पास से एक-एक चाकू बरामद हुआ। इसके अलावा मौके से दो दांव, दो छुरे, एक मस्करा और कटान में इस्तेमाल होने वाला लकड़ी का गुटका भी बरामद किया गया।
कमल डोसा प्लाजा पर चखें मधुबन बड़ा व स्वादिष्ट डोसे का स्वाद: 7017570838, 7668606012*





















