
एक बाइक पर छह छात्रों की यात्रा करने के मामले में 28,500 रुपए का चालान
हापुड़, सीमन/ रियाज़ अहमद (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के पिलखुवा की रेलवे रोड पर एक बाइक पर सवार होकर छह छात्रों द्वारा यात्रा करने के मामले में यातायात पुलिस ने संज्ञान लेकर बाइक का चालान काटा है। पुलिस ने 28,500 रुपए का जुर्माना लगाया है। भविष्य में ऐसा न करने की हिदायत भी दी है। आपको बता दें कि पांच छात्र बाइक पर बैठकर और छठे छात्र को गोदी में बैठाकर बाइक पर यात्रा कर रहे थे। बिना हेलमेट, तय संख्या से अधिक और मोडिफाइड साइलेंसर लगाने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई की है। यातायात पुलिस ने वायरल वीडियो का संज्ञान लिया और बाइक का 28500 का जुर्माना कर दिया। पुलिस ने चेतावनी दी है कि इस तरह की हरकत बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
गाय व भैंस के दूध का शुद्ध घी खरीदने के लिए संपर्क करें: 9068607739






















