
बेंच की मांग पर वकील न्यायिक कार्य से विरत रहे
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): वेस्टर्न अप हाई कोर्ट बेंच की स्थापना की मांग को लेकर बुधवार को हापुड़ में वकील न्यायिक कार्य से विरत रहे। आज की हड़ताल का आह्वान केंद्रीय संघर्ष समिति ने किया था। समिति के अध्यक्ष अनुज कुमार शर्मा ने दावा किया है की बैंच की मांग के समर्थन में बुधवार को अधिवक्तागण 22 जनपदों में न्याय कार्य से विरत रहे हैं।
पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हाई कोर्ट की खंडपीठ की मांग को लेकर अधिवक्ताओं विधानसभा 2027 के चुनाव में बेंच के मुद्दे को उठाने का निर्णय लिया है बेंच नहीं तो वोट नहीं का नारा बुलंद रहेगा।
हापुड़ बार एसोसिएशन हापुड़ की एक बैठक बुधवार को आयोजित हुई। बैठक में कानपुर बार एसोसिएशन एवं द लॉयर्स एसोसिएशन कानपुर द्वारा अधिवक्ता हित में पारित प्रस्ताव पर विस्तार पूर्वक विचार विमर्श किया गया। इसके बाद बुधवार को अधिवक्ताओं ने न्यायिक कार्य से विरत रहने का फैसला लिया। हापुड़ बार एसोसिएशन हापुड़ के अध्यक्ष चौधरी देवेंद्र सिंह एडवोकेट ने बताया कि बुधवार को सभी अधिवक्ता न्याय कार्य से विरत रहे।
होलसेल दामों पर खरीदें व बनवाएं कस्टमाईज़ड टाइल्स: 8449930105, 9837824010





















