
राष्ट्रीय एथलीट काजल राणा को SP हापुड़ ने किया सम्मानित
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): खेल के क्षेत्र में अपनी प्रतिभा, मेहनत और लगन के दम पर पहचान बनाने वाली राष्ट्रीय एथलीट काजल राणा को हापुड़ नगर पालिका में आयोजित कार्यक्रम में एसपी हापुड़ मधुवन कुमार सिंह ने उनकी खेल उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया। इस अवसर पर काजल को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। यह सम्मान उनके खेल जीवन के लिए एक महत्वपूर्ण प्रेरणा है।
काजल राणा, एशियन गेम्स एथलीट एवं वर्ल्ड गोल्ड मेडलिस्ट महावीर विनोद राणा की बेटी हैं। वह 400 मीटर दौड़ की प्रतिभाशाली एथलीट हैं और कम उम्र में ही खेल जगत में अपनी पहचान बनाने के लिए निरंतर प्रयास कर रही हैं। उनकी उपलब्धियां जिले के उभरते हुए खिलाड़ियों के लिए प्रेरणास्रोत बन रही हैं।
कैलकुलेटर से भी तेज दौड़ेगा दिमाग, सीखें अबेकस (Abacus) व वैदिक मैथ्स (Vedic Maths) 9219237480






















