
प्रधानाध्यापिका को बंधक बनाकर मारपीट
हापुड़, सीमन/ मोनू शर्मा (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ की तीर्थनगरी गढ़मुक्तेश्वर के ब्रजघाट से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक इंटर कॉलेज की प्रधानाध्यापक अंजना बंसल के साथ मारपीट किए जाने का आरोप लगा है। पीड़िता के मुताबिक, सोमवार की रात तीन से चार लोग ब्रजघाट स्थित उनके घर में पहुंचे और उन्हें बंधक बनाकर उनके साथ मारपीट की।
घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर डायल 112 और ब्रजघाट चौकी प्रभारी अंकित कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करते हुए मामले की जानकारी जुटाई।
फिलहाल, पुलिस पीड़िता की तहरीर के आधार पर मामले की जांच कर रही है। जांच के बाद ही घटना से जुड़े अन्य तथ्यों का पता चल सकेगा।
कैलकुलेटर से भी तेज दौड़ेगा दिमाग, सीखें अबेकस (Abacus) व वैदिक मैथ्स (Vedic Maths) 9219237480






















