
उत्तर प्रदेश बोर्ड की 10वीं, 12वीं की परीक्षाएं पांच फरवरी से
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) ने वर्ष 2027 की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा का कार्यक्रम जारी कर दिया है। परीक्षाएं पांच फरवरी से शुरू होकर 24 फरवरी तक चलेंगी। उप्र बोर्ड के सचिव भगवती सिंह ने बताया कि परीक्षाएं 20 दिन में पूरी कराई जाएंगी।
बोर्ड की इस तैयारी को देखते हए माना जा रहा है कि मार्च में विधानसभा चुनाव हो सकते हैं। ऐसे में चुनाव से पहले परीक्षाएं संपन्न कराई जाएंगी। हालांकि, चुनाव की तिथियों से परीक्षा कार्यक्रम प्रभावित होने पर इसमें बदलाव भी किया जा सकता है।
पिछले सत्र में बोर्ड ने परीक्षाएं 18 फरवरी से 12 मार्च तक कराई थीं। बोर्ड की ओर से जारी समय सारिणी के अनुसार, हाईस्कूल और इंटरमीडिएट का पहला पेपर हिंदी का होगा। आठ फरवरी को हाईस्कूल के विद्यार्थियों की सामाजिक विज्ञान की परीक्षा पहली पाली में होगी, जबकि इंटरमीडिएट के विद्यार्थियों का अंग्रेजी का पेपर दूसरी पाली में कराया जाएगा।
Dhanwantari Distributors का Immurich Capsule अब घर पर बैठे मंगवाएं: 9837700010





















