
यूपी बोर्ड ने नामावली में संशोधन का दिया अवसर
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): यूपी बोर्ड के शैक्षिक सत्र 2026-27 में कक्षा नौ और 11 के अग्रिम पंजीकरण तथा कक्षा 10 और 12 के परीक्षा के आवेदनपत्र आनलाइन भरने की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। अब पंजीकृत अभ्यर्थियों की फोटोयुक्त नामावली डाउनलोड कर सरकारी खाते में जमा किए गए शुल्क के विवरण को 15 अक्टूबर तक डीआइओएस कार्यालय में जमा करना है जिससे उसे क्षेत्रीय कार्यालय को भेजा जा सके। कुछ जिलों के प्रधानाचार्यों ने बताया है कि विभिन्न विसंगतियों के कारण उनके विद्यालयों की नामावली डाउनलोड नहीं हो पा रही है। बोर्ड सचिव भगवती सिंह ने बताया कि माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश के पोर्टल पर विसंगतियों के निराकरण के लिए आवश्यक विकल्प उपलब्ध करा दिए गए हैं। इनमें विद्यार्थियों की फोटो अपलोड करने, शुल्क चालान/आवश्यक अभिलेख अपलोड करने तथा डुप्लीकेट पंजीकरण की स्थिति में निरस्त किए जाने वाले पंजीकरण का डेटा डिलीट करने के विकल्प शामिल हैं।
एक फोन पर कराएं सीवर सैप्टिक टैंक की मशीन द्वारा सफाई: 9219695264






















