
हापुड़: कसेरठ बाज़ार में मां चंडी मैया की पालकी का स्वागत
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): माँ चंडी जी की पालकी यात्रा शारदीय नवरात्रि के तृतीय दिन श्री चंडी धाम से प्रारंभ होकर प्याऊ वाली गली से बड़ी मंडी से कसरेठ बाजार से बूरा बाजार से कोठी गेट पुलिस चौकी से जैन लोक से माता मौहल्ला से होते हुए श्री चंडी धाम पर विश्राम हुई। मां चंडी महारानी की पालकी यात्रा का भक्तों ने जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया एवं भक्तों ने मां चंडी महारानी के भजनों पर जमकर नृत्य किया। जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया।
इस अवसर पर पालकी सेवा समिति के संस्थापक रविंद्र जिंदल, विनय प्रकाश गुप्ता, नवीन आनंद, राहुल कंसल, मनु गर्ग, कुश शर्मा, हर्ष शर्मा अखिल अग्रवाल, अनुज सिंहल, दीपेश गर्ग, महेश टियाला, दिपेश वत्स, सचिन वर्मा, अंकित कौशिक, आकाश जिंदल, वासु गोयल, हनु गोयल, चिराग गोयल, चिराग गुप्ता, अनुराग शर्मा, मिरनाल त्यागी, संदीप सिंहल, नमन गोयल, दिपांशु जैन, हिमांशु जैन आदि उपस्थित रहे।
99 MINI MALL से खरीदें अधिकतर सामान मात्र 99/- में: 8191820867






















