हापुड़, सीमन/निशांक शर्मा (ehapurnews.com): पुलिस ने एक सिपाही को गिरफ्तार किया है जिससे चोरी की कार बरामद की गई है। जब पुलिस ने सिपाही से पूछताछ की तो पता चला कि वह यह कार मेरठ के सोतीगंज से लाया है जिसके बाद पुलिस ने मेरठ में कई जगह दबीश दी है। हापुड़ पुलिस फिलहाल गाड़ी के चैसिस नंबर व इंजर की जांच कर रही है।
बता दें कि पुलिस ने एक सिपाही को एक चोरी की क्रेटा कार के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस को सुराग मिले थे कि एक सिपाही मेरठ के सोतीगंज में कबाड़ियों से सांठगांठ कर यह कार इस्तेमाल कर रहा है। जब सिपाही से सख्ती से पूछताछ की गई तो मामले का खुलासा हुआ और वह मेरठ पहुंच गई। सिपाही काफी समय से कबाड़ियों व चोरों के संपर्क में था।
सूत्रों द्वारा मिली जानकारी के अनुसार कबाड़ी का नाम नदीम है जिसकी तलाश में हापुड़ पुलिस ने मेरठ के सोतीगंज, लिसाड़ी गेट व कई स्थानों पर दबीश दी है और अभी मेरठ में ही डेरा डाला हुआ है। मेरठ के लिसाड़ी गेट से पुलिस ने कबाड़ी नदीम के रिश्तेदार को गिरफ्तार किया है।
एक्सीडेंटल गाड़ी के चैसिस नंबर और इंजर नंबर का करते हैं इस्तेमाल:
कबाड़ी चोरी की गई कारों पर एक्टीडेंटल गाड़ी के चैसिस नंबर और इंजर नंबर लगाकर उसे देते थे। पुलिसकर्मी भी इन कबाड़ियों से मिले हुए थे जो इन कारों का आनंद लेते थे।
ये भी पढें: हापुड़ का संदीप मिश्रा ग्रेटर नोएडा में करता था नकली सॉल्ट सप्लाई:
कई पुलिसकर्मियों की खुलेगी पोल:
कबाड़ी की गिरफ्तारी करने से कई पुलिसकर्मियों की पोल खुलनी की उम्मीद है। पिछले साल इस संबंध में कुछ पुलिसकर्मियों को मेरठ पुलिस ने ब्लैक लिस्ट भी किया था। पुलिस का दावा है कि यह एक बड़ा गिरोह है।
प्रॉपर्टी में इन्वेस्ट करने का सही समय , पाएँ 12.9 लाख में प्लॉट वो भी HPDA approved, 90% लोन सुविधा, Call 9540030099

























