
हापुड़ की महिलाएं दिल्ली में राहुल गांधी पर गर्जी
हापुड, सीमन (ehapurnews.com):सोमवार को नई दिल्ली में भाजपा महिला मोर्चा के तत्वावधान में आयोजित विशाल मार्च एवं रोष प्रदर्शन में हापुड की महिलाए भी सम्मिलित हुई।हापुड से जिलाध्यक्ष कविता माधरे,जिला पंचायत अध्यक्ष रेखा नागर ,मुनीश त्यागी मंजू तेवतिया सहित अनेक महिलाए दिल्ली मार्च में शामिल हुई।उन्होने यौन उत्पीड़न के मामले में आरोपी कांग्रेस सांसद बिमोल अकोइजम को लेकर उठ रहे सवालों तथा कांग्रेस नेतृत्व की कथित भूमिका पर जवाबदेही की मांग की, साथ ही, पीड़ित बेटियों को न्याय दिलाने और महिलाओं के सम्मान की रक्षा के संकल्प को दोहराया।
उन्होने कहा कि व राहुल गांधी, महिलाओं के सम्मान और न्याय के मुद्दे पर आपकी चुप्पी कब टूटेगी? ऐसे गंभीर मामलों में जवाबदेही सुनिश्चित करना और पीड़ितों को न्याय दिलाना आवश्यक है। हमारी आवाज़ न्याय के लिए है, हमारा संकल्प नारी शक्ति के सम्मान के लिए है। नारी का अपमान किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जाएगा।
Brainwaves International School: Admissions Open 2026-27 (Playgroup – Grade XI)






















