
मनीष की मौत के जिम्मेदारों की गिरफ्तारी की मांग
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): थाना बहादुरगढ़ के गांव सलोनी का योगेंद्र कुमार सोमवार को पुलिस अधीक्षक से मिला और अपने बेटे मनीष की मौत के लिए जिम्मेदार लोगों की गिरफ्तारी की मांग की।
योगेंद्र कुमार ने बताया कि उसके बेटे मनीष को उसके साथी 27 अगस्त को गंगा स्नान हेतु बाइक पर बृजघाट गंगा स्नान हेतु ले गए परंतु मनीष घर नहीं लौटा, उसका शव अगले दिन जनपद अमरोहा में गंगा किनारे पड़ा मिला। आरोप है कि मनीष की उसके साथियों ने हत्या कर शव को गंगा में फेंक दिया। योगेंद्र ने पुलिस रिपोर्ट में गांव के ही मनोज पुत्र महेंद्र, मनोज पुत्र खलील तथा बुलंदशहर के सचिन को नामजद किया है। पुलिस का कहना है कि पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है।
एलर्जी, चर्म रोग, गुप्त रोग की पीड़ित महिलाएं अब रविवार को भी डॉ. रुचिका गुप्ता से ले सकेंगी परामर्श: 8979824365






















