
हापुड़ T20 चैंपियंस टूर्नामेंट के लिए खिलाड़ियों के ट्रायल आयोजित, बड़ी संख्या में खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़। हापुड़ में आयोजित होने वाले Hapur T20 Champions Season 1 – 2026 क्रिकेट टूर्नामेंट के लिए खिलाड़ियों के ट्रायल आयोजित किए गए। ट्रायल में खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी क्रिकेट प्रतिभा का प्रदर्शन किया। चयन प्रक्रिया का उद्देश्य टूर्नामेंट के लिए प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को अवसर प्रदान करना है।
टूर्नामेंट की आयोजन समिति के चेयरमैन सनी जैन (सर्राफ) एवं वाइस चेयरमैन अंश जैन (सर्राफ) के नेतृत्व में प्रतियोगिता की तैयारियां की जा रही हैं। आयोजन समिति में अध्यक्ष निरपेश सिंह तोमर, उपाध्यक्ष निक्की सैनी (UYDS क्रिकेट अकादमी) तथा सचिव प्रीत बालियान शामिल हैं।
आयोजकों ने बताया कि Hapur T20 Champions का उद्देश्य स्थानीय क्रिकेट प्रतिभाओं को मंच प्रदान करना, खिलाड़ियों को अपनी क्षमता दिखाने का अवसर देना और हापुड़ में क्रिकेट को बढ़ावा देना है। ट्रायल के माध्यम से खिलाड़ियों के प्रदर्शन का आकलन कर आगे की चयन प्रक्रिया पूरी की जाएगी।
आयोजन समिति ने टूर्नामेंट को सफल बनाने के लिए सभी सदस्यों एवं सहयोगियों के प्रयासों की सराहना की। प्रतियोगिता के पहले सीजन को लेकर क्रिकेट प्रेमियों में उत्साह का माहौल है।
दिल्ली की डॉ शूची तनेजा दुआ अब हापुड़ शहर में: 70177 32103 || फ्री गंज रोड, हापुड़






















