
करोडों का सोना व लाखों की नकदी लेकर फरार निहारिया, सर्राफा व्यापारी चिंतित
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के सराफा बाजार में एक निहारिया इन दिनों चर्चाओं में है। साथ ही सुनार व सराफा के सर दर्द का कारण भी बन गया है। बताया जा रहा है कि निहारिया की हरकत के कारण व्यापारियों की रातों की नींद उड़ी हुई है। करीब 3 किलो सोना व लाखों की नकदी लेकर निहारिया फरार हो चुका है। सर्राफा बाजार हापुड़ के सर्राफ और सुनार उसे तलाश रहे हैं। संभावित स्थानों व ठिकानों पर ढूँढ रहे हैं लेकिन निहारिया का कोई पता नहीं लग सका है जिसके चलते सभी की रातों की नींद गायब है।
कई वर्षों का विश्वास तोड़ा:
आपको बता दे कि इस ठगी की कहानी कई वर्ष पहले लिखी गई। हापुड़ के आर्य नगर के रहने वाले एक व्यक्ति का भांजा राजू उर्फ राजा उर्फ राजकुमार मूल रूप से महाराष्ट्र के सांगली जनपद का रहने वाला है जिसने पहले अपने मामा को झांसे में लिया और 24 साल पहले हापुड़ के सराफा बाजार में पहुंच गया। सराफा बाजार में अपने व्यवहार और काम से लोगों का दिल जीत कर निहारियां ने सराफ और सुनार से निकटता और बढाई जिसके बाद सभी उसे सोना गलाने, आभूषण बनाने और जेवरों की सफाई और पॉलिश के लिए काम देने लगे। समय बीतता गया रिश्ते और माधुर व विश्वास गहरा हो गया। निहारिया राजू ने धीरे-धीरे बाजार से नकदी और सोना लेना शुरू कर दिया।
लाखों की नकदी व सोना लेकर हुआ फरार:
बताया जा रहा है कि एक सर्राफ के 30 लाख, एक के 24 लाख के साथ-साथ कई लोगों के रुपए नकद लिए हैं जबकि किसी से 100 ग्राम सोना, किसी से ढाई सौ ग्राम, ऐसे लगभग 3 किलो सोना उसने अन्य सर्राफा व्यापारियों से ले लिया। इसके बाद उसने बुधवार की रात भागने की योजना बनाई और 3 किलो सोना लेकर फरार हो गया। गुरुवार को दुकान नहीं खुली। सभी को लगा कि यह आम बात है लेकिन जब धीरे-धीरे दुकान नहीं खुली तो सभी को चिंता होने लगी। रविवार को सर्राफा व्यापारी संभावित ठिकानों पर पहुंचे लेकिन निहारिया का कोई पता नहीं चला। बताया जा रहा है कि वह निहारियों का प्रधान था और वह यह बात बोलता था कि बाहर की पुलिस आएगी तो पहले उससे ही बात करेगी। वह अपनी पुलिस से साठगांठ भी दर्शाता। हाल ही में निहारियां ने एक पल्सर बाइक भी निकाली थी। फिलहाल लोगों का विश्वास तोड़ने वाले निहारियां की तलाश के लिए लगातार सराफ व सुनार तलाश कर रहे हैं।
हापुड़: पायल डिजाइनर कलेक्शन से होलसेल दामों पर खरीदे लेडीज़ कलेक्शन: 7417105068






















