
साहिबाबाद: रावण के पुतले बनाते समय हुए विस्फोट में तीसरे कारीगर की मौत, रमपुरा गांव में मातम
हापुड़, सीमन/संजय कश्यप (ehapurnews.com):साहिबाबाद में रावण का पुतला बनाने के दौरान हुए दर्दनाक हादसे ने पिलखुवा के रमपुरा गांव को गहरे सदमे में डाल दिया है। हादसे में गंभीर रूप से झुलसे 42 वर्षीय कारीगर महेंद्र सिंह ने शनिवार को दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। 6 दिनों तक जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष करने के बाद महेंद्र की मौत से गांव में कोहराम मच गया है।
पिलखुवा के रमपुरा गांव के रहने वाले महेंद्र पिछले करीब 5 वर्षों से रावण के पुतले बनाने का काम कर रहे थे और वही अपने परिवार के भरण-पोषण का एकमात्र सहारा थे।
इस भयावह हादसे में मौतों का आंकड़ा अब तीन हो गया है। इससे पहले अनिल की 6 अक्टूबर को और उनके बड़े बेटे ऋषभ की 9 अक्टूबर को इलाज के दौरान मौत हो चुकी थी। अब महेंद्र के निधन के बाद पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है।
वहीं, हादसे में घायल हुए दो अन्य कारीगरों—राजू और रजत—का इलाज अभी भी जारी है। पुतला बनाने के काम से जुड़े परिवारों के लिए यह दर्दनाक हादसा कभी न भूलने वाला सदमा बन गया है।
99 MINI MALL से खरीदें अधिकतर सामान मात्र 99/- में: 8191820867






















