
हापुड़: फैक्ट्री में चोरी करने घुसे तीन बदमाश CCTV में कैद, एक आरोपी धारदार चाकू के साथ दबोचा
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com):हापुड़ जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। हापुड़ नगर क्षेत्र के चितौली रोड पर स्थित ‘सेवन स्क्वायर एंटरप्राइजेज स्वैप कंपनी’ में चोरी की नीयत से घुसे तीन आरोपियों की करतूत CCTV कैमरों में कैद हो गई है।
फुटेज सामने आने के बाद कंपनी के सतर्क कर्मचारियों ने तत्परता दिखाते हुए एक आरोपी को मौके पर ही धर दबोचा, जबकि उसके दो साथी भागने में सफल रहे।
मामला कोतवाली हापुड़ नगर क्षेत्र के चितौली रोड का है। अमृत बिहार कॉलोनी निवासी आसिफ खान, जो कंपनी में कार्यरत हैं, की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है।
जानकारी के मुताबिक, 10 अक्टूबर को कंपनी के CCTV कैमरों में तीन संदिग्ध चोरी की नीयत से अंदर दाखिल होते दिखे थे। फुटेज के आधार पर जब छानबीन की गई, तो कर्मचारियों ने मोती कॉलोनी निवासी ‘सुबहान’ नाम के आरोपी को पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उसके पास से एक धारदार चाकू बरामद हुआ है।
पकड़े जाने के बाद आरोपी ने भागने की कोशिश की, जिसमें वह गिरकर चोटिल हो गया। फिलहाल, पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है और फरार आरोपियों की तलाश में जुट गई है।
Brainwaves International School: Admissions Open 2026-27 (Playgroup – Grade XI)






















