
👁 9 views Views
हापुड़ रेलवे स्टेशन पर ई-रिक्शा चालक का स्टंट, हवा में उठाया एक पहिया
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़। हापुड़ रेलवे स्टेशन पर एक ई-रिक्शा चालक का स्टंट करने का मामला सामने आया है। चालक ई-रिक्शा को चलाते समय उसका एक पहिया हवा में उठाकर स्टंट करता नजर आया। इस तरह का खतरनाक करतब किसी बड़े हादसे का कारण बन सकता है।
सार्वजनिक स्थान पर इस तरह स्टंट करना न केवल चालक के लिए, बल्कि आसपास मौजूद लोगों के लिए भी जानलेवा साबित हो सकता है। जरा सी लापरवाही किसी की जान पर भारी पड़ सकती है। ऐसे में वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करते हुए अपनी और दूसरों की सुरक्षा का ध्यान रखना चाहिए।
लाजपत नगर, चांदनी चौक का माल अब हापुड़ से खरीदें, 390 रुपए से शुरू: 9456414025






















